ग्राम करमतरा मे रैली निकालकर वाहनों में कर रहे स्टंट बाजो पर सख्त चालानी कार्यवाही.

ग्राम करमतरा मे रैली निकालकर वाहनों में कर रहे स्टंट बाजो पर सख्त चालानी कार्यवाही.


हरेली त्यौहार के दिन ग्राम करमतरा के युवाओं का वाहनो पर स्टंट करते हुए सोशल मीडिया मे हुआ था वीडियो वायरल.
स्टंटबाजो के विरुद्ध चालानी कार्यवाही के साथ साथ लाइसेंस निलंबन की सख्त कार्यवाही
यातायात पुलिस के सी जी द्वारा वर्ष 2025 मे यातायात के नियमों का उल्लंघन करने पर अब तक 125 से भी ज्यादा प्रकरणों को लाइसेंस निलंबन की कार्यवाही


हेतु परिवहन विभाग को भेजा गया है जिसमे से कुल 64 प्रकरणों में वाहन चालको का लाइसेंस रद्द कराया गया. शेष प्रकरणों में कार्यवाही प्रक्रियाधीन है

दिनांक -24.07.2025 को जिला के सी जी के ग्राम करमतरा मे हरेली त्यौहार के दिन गांव के युवाओं द्वारा JCB , माजदा, ट्रेक्टर मे रैली
निकालकर जे सी बी मे स्टंट करते हुए वीडियो वायरल हुआ था जिसे तस्दीक किया गया, तस्दीक करने के बाद यातायात पुलिस

खैरागढ़ को जे सी बी चालक मनीष साहू सहित अन्य वाहन चालकों द्वारा एमवी एक्ट के विभिन्न धाराओ का उल्लंघन करते पाए जाने पर उक्त वाहन चालको के विरुद्ध खतरनाक तरीके से वाहन चलाने, तथा अन्य माजदा, ट्रेक्टर वाहन चालकों सहित कुल अलग अलग प्रकरण मे कुल 8000/- रूपये सहित वाहन चालकों का नियत धाराओं मे कार्यवाही कर लाइसेंस निलंबन की अधिकाधिक कार्यवाही हेतु संबंधित परिवहन विभाग को भेजा जा रहा है,

यातायात खैरागढ़ द्वारा वर्ष -2025 मे 01जनवरी से 24 जुलाई तक मालवाहक मे यात्री परिवहन करते पाए जाने पर प्रकरण तैयार कर भेजनें पर 76 मे 32 प्रकरण, वाहन चलाते मोबाइल पर बात करने पर -30 मे 22. एवं शराब पीकर वाहन चलाने पर 23 मे 10 प्रकरण संबंधित परिवहन कार्यालय लाइसेंस निलंबन हेतु प्रतिवेदन भेज कर निलंबित कराया गया. यह कार्यवाही निरंतर जारी है,

इसी तरह दुर्घटनाओ मे घायलों को गोल्डन आवर मे घायलों की मदद, वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने मालवाहक मे यात्री परिवहन न करने,समस्त वाहनों मे दिनांक 01.04.2019 के पूर्व के वाहनों मे HSRP नंबर प्लेट अनिवार्य रूप से लगाने तथा किसी भी प्रकार के सार्वजनिक आयोजन रैली इत्यादि में आयोजन की सूचना संबंधित थाना चौकी एवं तहसील कार्यालय में दिया जाने हेतु समझाइस देकर जागरूक किया जा रहा है less

Leave a Comment